लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज में अगवा छात्र सीवान से बरामद, डॉक्‍टर के कोचिंग जा रहे पाेते का हुआ था अपहरण

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2021 16:59 IST

बिहार में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में छात्र का अपहरण कल लिया गया. वह पढ़ने जा रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर बचनेश्वर प्रसाद का पौत्र व मनोज प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है.अपहृत छात्र की स्कूटी सड़क पर बरामद की गई है. अपहृत छात्र आज सुबह कोचिंग के लिए लिए निकला था.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले से अगवा हुए छात्र को पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही सीवान से सकुशल बरामद कर लिया गया.

सूत्रों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी. मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के समीप स्कूटी सवार दसवीं क्लास का छात्र अंकित कुमार सोमवार की सुबह वह स्कूटी से मटिहानी गांव स्थित कोचिंग करने के लिए जा रहा था. जैसे ही वह अपने गांव से निकलकर एनएच 531 पर पहुंचा की कार में सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर अगवा कर लिया.

स्थानीय लोगों की नजर जब छात्र की स्कूटी पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और स्कूटी की पहचान की. फिर वारदात की सूचना मीरगंज थाने की पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई.

अंकित के अगवा किए जाने की सूचना मिलने के बाद हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार व मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मौके पर छानबीन में जुट गए. पुलिस ने अगवा करनेवाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए गोपालगंज व सीवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की और छात्र को सकुशल बरामद कर लिया.अंकित के सकुशल बरामद होने की खबर मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. अपहृत छात्र मानिकपुर गांव के होमियोपैथिक डॉक्टर बचनेश्वर प्रसाद का पौत्र है.

 

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली