लाइव न्यूज़ :

Gopalganj: 80 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म?, खेत में घास काटने गई थी और 3 ने दबोचा...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2025 15:32 IST

Gopalganj: बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला खेत में पड़ी मिली।

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मारपीट कर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने पूरी कहानी बताई, तो परिजनों के होश उड़ गए।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Gopalganj:बिहार में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए खेत में घास काटने गई बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार के दिन एक बुजुर्ग महिला खेत में घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक छोटे आलम अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मारपीट कर फरार हो गया। वही जब बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला खेत में पड़ी मिली।

बुजुर्ग महिला ने पूरी कहानी बताई, तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग महिला के पुत्र के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि एक 75 से 80 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने को लेकर उनके पुत्र के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है, लेकिन मेडिकल जांच में दुष्कर्म की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। मारपीट हुई है इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceगैंगरेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली