Gopalganj: 80 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म?, खेत में घास काटने गई थी और 3 ने दबोचा...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2025 15:32 IST2025-03-18T15:31:19+5:302025-03-18T15:32:15+5:30

Gopalganj: बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला खेत में पड़ी मिली।

Gopalganj 80 year old woman gang raped She gone cut grass in field and 3 people caught her bihar police | Gopalganj: 80 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म?, खेत में घास काटने गई थी और 3 ने दबोचा...

सांकेतिक फोटो

Highlightsसामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मारपीट कर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने पूरी कहानी बताई, तो परिजनों के होश उड़ गए।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Gopalganj:बिहार में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए खेत में घास काटने गई बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार के दिन एक बुजुर्ग महिला खेत में घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक छोटे आलम अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मारपीट कर फरार हो गया। वही जब बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला खेत में पड़ी मिली।

बुजुर्ग महिला ने पूरी कहानी बताई, तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग महिला के पुत्र के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सदर एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि एक 75 से 80 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने को लेकर उनके पुत्र के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है, लेकिन मेडिकल जांच में दुष्कर्म की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। मारपीट हुई है इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Web Title: Gopalganj 80 year old woman gang raped She gone cut grass in field and 3 people caught her bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे