लाइव न्यूज़ :

16 साल की लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, प्रेमी ने नेपाल ले जाकर 1.5 लाख रुपये में कोठे पर बेचा, भागकर आई पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2022 16:44 IST

चार महीने पहले उसने उसे यूपी के तमकुही में 35 हजार रुपये में एक मानव तस्कर के हाथों बेच दिया. वहां से उसे नेपाल ले जाया गया.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता कुचायकोट इलाके की रहने वाली है.पुलिस को बताया है कि कोठे पर उसे एक कमरे में बंद रखा गया था. सिर्फ खाने-पीने के लिए उसे निकाला जाता था.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले में एक लड़के द्वारा नाबालिग लड़की को प्‍यार जाल में फंसाकर सीमा पार नेपाल ले जाकर कोठे पर बेच दिए जाने का मामला सामने आया है. कोठे पर महीनों लड़की का शोषण होता रहा. पीड़्ता किसी तरह भागकर आई तो पोल खुला.

 

पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी संजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जो विशंभरपुर बाजार का रहनेवाला बताया जा रहा है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे ले जाकर नेपाल में बेच दिया. जहां से वह किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई.

पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि संजय पटेल ने उसे अपनी प्‍यार भरी बातों के जाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया और महीनों शारीरिक शोषण करता रहा. चार महीने पहले उसने उसे यूपी के तमकुही में 35 हजार रुपये में एक मानव तस्कर के हाथों बेच दिया. वहां से उसे नेपाल ले जाया गया. पीड़िता के मुताबिक नेपाल के कोठे पर उसे 1.5 लाख रुपये में बेच दिया गया.

पीड़िता कुचायकोट इलाके की रहने वाली और उसकी उम्र 16 साल है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि कोठे पर उसे एक कमरे में बंद रखा गया था. सिर्फ खाने-पीने के लिए उसे निकाला जाता था. इस दौरान उसपर पर एक नेपाली महिला को दया आ गई. उसने उसे दो हजार रुपए की मदद की और भागने का रास्‍ता बताया. इसके बाद वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची.

संजय पटेल से पूछताछ के आधार पर तमकुही में रहने वाले मानव तस्‍करों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. पूरे मामले पर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस को अब यूपी के तमकुही में सक्रिय मानव तस्‍करी के रैकेट की तलाश है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली