लाइव न्यूज़ :

गोपालगंजः 13 साल की बच्ची के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2022 15:26 IST

बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।तीन युवकों ने उसका मुंह दबा कर उसे पकड़ लिया।

पटनाः बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करते हुए एक 13 साल की बच्ची के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। हद तो तब हो गई जब इतना कुछ हो जाने के बाद भी हैवानों ने पीड़िता और उसके परिजनों को धमकी भी दी।

परिजनों से कहा गया कि अगर वे इसकी जानकारी पुलिस को देंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि किशोरी अपने घर के पास ही मक्के के खेत के तरफ गई थी। इसी बीच तीन युवकों ने उसका मुंह दबा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान तीनों युवकों ने किशोरी को मक्के के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान एक युवक सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बना रहा था।

घटना के अंजाम देने के बाद युवकों ने लड़की को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमी लड़की व उसके परिवार वाले युवकों के जुल्म चुपचाप सहते रहे। वहीं, गिरफ्तार शख्स की पहचान थाने के पियरौटा गांव  वाले संदीप कुमार के रूप में की गई है।

जबकि दो दरिंदे बैरौना गांव के राघव मांझी और और लुहसी गांव के रहने वाला आशिफ मंसूरी मौके से फरार है। इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। जल्द से जल्द दो दरिंदों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली