लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर संतोष आंबेकर पर बेटे की दोस्त के साथ रेप का आरोप, सालों से कर रहा था शोषण, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2019 08:06 IST

12 अक्तूबर को उगाही और धोखाधड़ी मामले में आंबेकर की गिरफ्तारी होने के बाद पीड़िता हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आई.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित युवती बेटे की मित्र होने से आंबेकर की उस पर नजर गई. गैंगस्टर संतोष आंबेकर दूसरे शहर भी ले जाकर पीड़िता का रेप करता था।

नागपुर में गैंगस्टर संतोष आंबेकर को बेटे की मित्र से बलात्कार प्रकरण में अदालत ने 17 नवंबर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. अब गुरुवार को पुलिस उसे सोनेगांव में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में गिरफ्तार करनेवाली है. आंबेकर को बीते दिन हवालात और जेल में एक माह पूरा हो गया है.

पीड़ित युवती बेटे की मित्र होने से आंबेकर की उस पर नजर गई. पीड़िता के नाबालिग होने के वक्त से ही आंबेकर उसे परेशान करता था. फोन करके आपत्तिजनक बात और इशारे करता था. वह नाबालिग को एक मर्तबा होटल में भी ले गया था. बाद में उसका यौन शोषण करने लगा था. वह उसे मुंबई और बेंगलुरु भी ले गया. वहां होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए. आंबेकर की दहशत होने से पीड़िता शिकायत करने की हिम्मत नहीं जूटा पाई.

इस वजह से आंबेकर अपने घर में ही उसका यौन शोषण करने लगा. 12 अक्तूबर को उगाही और धोखाधड़ी मामले में आंबेकर की गिरफ्तारी होने के बाद पीड़िता हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आई. इस मामले में 6 नवंबर को उसकी गिरफ्तारी की गई. अपराध शाखा के दल प्रकरण की जांच के लिए मुंबई और बेंगलुरु भेजे गए हैं. अब तक की जांच में आंबेकर के अय्याश और रंगीन मिजाज होने का पता चला है. उसके मकोका में आरोपी विवाहिता से भी रिश्ते थे. उसने विवाहिता को मुंबई में फ्लैट लेकर दिया था.

उसकी आरंभ में विवाहिता के पति से मित्रता हुई थी. पत्नी पर नजर पड़ते ही उसे फांस लिया. इसका विरोध करने पर विवाहिता आंबेकर की मदद से पति की पिटाई भी करती थी. बदनामी के भय से आंबेकर की कई पीड़िता शिकायत दर्ज कराने के लिए सामने नहीं आई हैं. पुलिस के गहराई से जांच करने पर कई मामलों का खुलासा हो सकता है.

टॅग्स :नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह