लाइव न्यूज़ :

गोंडाः विजय पांडेय की चाकू से हमलाकर हत्या, दोस्त दीपक पांडेय ने ट्रेन से कटकर दी जान, आखिर क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 15:10 IST

गोंडाः वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्रीय इकाई के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान परेड सरकार के निवासी विजय पांडेय (22) के रूप में हुई। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मृतक की पहचान दीपक पांडेय (24) के रूप में की।मोटरसाइकिल रेलवे फाटक से थोड़ी दूरी पर बरामद की गई है और शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गोंडाः गोंडा जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक युवक की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गयी और उसके दोस्त ने कथित तौर पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पीछे आज सुबह एक युवक का शव होने की सूचना मिली जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्रीय इकाई के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान परेड सरकार के निवासी विजय पांडेय (22) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर चाकू से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, आज तड़के करीब तीन बजे विजय के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आने के बाद वह घर से निकल गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा।

पुलिस अधीक्षक ने छानबीन और परिजनों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि आज तड़के विजय के मोबाइल फोन पर उसके दोस्त एवं गांव के ही निवासी दीपक पांडेय की कॉल आई थी, जिसके बाद विजय परिजनों को बताकर घर से निकल गया और बाद में उसका शव बरामद किया गया।

जायसवाल के अनुसार, इस बीच कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर छिटनापुर रेलवे फाटक पर एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मृतक की पहचान दीपक पांडेय (24) के रूप में की।

उन्होंने बताया कि विजय की मोटरसाइकिल रेलवे फाटक से थोड़ी दूरी पर बरामद की गई है और शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के पीछे के तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और पांच टीम गठित की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा