लाइव न्यूज़ :

गोंडाः महिला मरीज के साथ इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद रेप, डॉक्टर अरेस्ट और निजी क्लीनिक को किया सील, वीडियो बनाकर वायरल किया

By भाषा | Updated: October 27, 2022 19:26 IST

उत्तर प्रदेशः महिला के पति से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि खरगूपुर थाना क्षेत्र की एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर अजमल के यहां पीड़ित महिला दो दिन पहले इलाज कराने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देक्लीनिक के अंदर ले गया और इंजेक्शन लगाने के बाद उसके बलात्कार किया।आरोपी ने महिला को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया।

गोंडाः गोंडा जिला पुलिस ने महिला मरीज के साथ इलाज के दौरान बलात्कार करने के आरोप में एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर को गिरफ्तार कर क्लीनिक को सील कर दिया है।

महिला के पति से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि खरगूपुर थाना क्षेत्र की एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर अजमल के यहां पीड़ित महिला दो दिन पहले इलाज कराने गई थी। तहरीर के मुताबिक, इंजेक्शन लगाने के लिए आरोपी चिकित्सक महिला को क्लीनिक के अंदर ले गया और इंजेक्शन लगाने के बाद उसके बलात्कार किया।

तहरीर के अनुसार, आरोपी ने महिला को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। हालांकि, इसबीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि प्रकरण में बृहस्पतिवार को चिकित्सक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) सहित अन्य में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली