प्रेम प्रसंग का संदेह, भाई ने 16 वर्षीय बहन की गड़ासे से काटकर हत्या की, मां ने पुलिस में की शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2022 14:34 IST2022-11-03T14:33:27+5:302022-11-03T14:34:16+5:30

उत्तर प्रदेशः कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नारायनपुर पूरे दामोदर गांव निवासी कलीम ने बुधवार देर रात अपनी 16 वर्षीय बहन की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी।

Gonda Suspected love affair brother murder 16-year-old sister cutting her pit mother complained police up  | प्रेम प्रसंग का संदेह, भाई ने 16 वर्षीय बहन की गड़ासे से काटकर हत्या की, मां ने पुलिस में की शिकायत

मृतका की मां की तहरीर पर कलीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Highlightsकलीम को शक था कि उसकी बहन का गांव के किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है।पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतका की मां की तहरीर पर कलीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग का संदेह होने पर अपनी सगी बहन की कथित तौर पर गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मुन्ना उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नारायनपुर पूरे दामोदर गांव निवासी कलीम ने बुधवार देर रात अपनी 16 वर्षीय बहन की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी।

उपाध्याय के मुताबिक, कलीम को शक था कि उसकी बहन का गांव के किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। उपाध्याय के अनुसार, मृतका की मां की तहरीर पर कलीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ठाणे पुलिस को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश

महाराष्ट्र की ठाणे ग्रामीण पुलिस ने जिले के टिटवाला निवासी 25 वर्षीय एक व्यक्ति की तलाश शुरू की है, जिस पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची के पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने सोमवार को उसे अपने घर बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मुंबई: एक वर्षीय बच्ची को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया

पुलिस ने शहर से चार दिन पहले अपहृत एक वर्षीय बच्ची को तस्करों से चंगुल से बचा लिया है और इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महिलाएं तेलंगाना में बच्ची को कथित रूप से बेचने की कोशिश कर रही थी।

मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसाल्कर ने बताया कि बच्ची का मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज से 30 अक्टूबर को अपहरण किया गया था। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि बच्ची को बुधवार को दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन से बचाया गया। फणसाल्कर ने कहा कि इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि वे बच्ची के अपहरण में कथित रूप से शामिल थी और उन्होंने तेलंगाना में उसे बेचने की कोशिश की थी, लेकिन वे ऐसा कर नहीं पाईं। फणसाल्कर ने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रेलवे संरक्षण बल (आरपीएफ) की मदद से बच्ची को बचाया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाएं मुंबई के नेहरू नगर की रहने वाली हैं। मामले में जांच जारी है।

Web Title: Gonda Suspected love affair brother murder 16-year-old sister cutting her pit mother complained police up 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे