लाइव न्यूज़ :

2 बच्चे की मां, पति हरिश्चंद्र ने 36 साल की पत्नी करिश्मा को प्रेमी शिवराज चौहान के साथ पकड़ा, मंदिर ले जाकर मांग का सिंदूर साफ कर प्रेमी से कराई शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2025 17:11 IST

Gonda: हरिश्चंद्र ने बृहस्पतिवार शाम एक मंदिर ले जाकर करिश्मा की मांग का सिंदूर साफ किया और फिर पुजारी की मौजूदगी में जयमाल डलवाकर शिवराज से उसकी शादी करा दी।

Open in App
ठळक मुद्देकरिश्मा ने कहा कि सब जबरदस्ती किया गया। पति से अनबन चल रही थी, लेकिन शिवराज से कोई प्रेम संबंध नहीं था। जानकारी नहीं है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत मिली है।

Gonda:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी स्थानीय मंदिर में एक अन्य व्यक्ति के साथ करवा दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, हरिश्चंद्र (42) ने अपनी पत्नी करिश्मा (36) को कथित तौर पर शिवराज चौहान के साथ पकड़ लिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके बाद एक लंबा समुदायिक बैठक हुई लेकिन उसमें कोई हल नहीं निकला। हरिश्चंद्र ने बृहस्पतिवार शाम एक मंदिर ले जाकर करिश्मा की मांग का सिंदूर साफ किया और फिर पुजारी की मौजूदगी में जयमाल डलवाकर शिवराज से उसकी शादी करा दी।

वहीं, करिश्मा ने कहा कि उसके साथ यह सब जबरदस्ती किया गया। करिश्मा ने कहा कि उसकी पति से अनबन चल रही थी, लेकिन शिवराज से कोई प्रेम संबंध नहीं था। खोड़ारे थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को उक्त प्रकरण की जानकारी नहीं है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत मिली है।

कुमार ने कहा कि यदि कोई शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करता है, तो पूरे मामले की जांच करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिश्चंद्र और करिश्मा के विवाह को 15 वर्ष हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज से विवाह के बाद करिश्मा अपनी बेटी को अपने साथ ले गई, जबकि बेटा हरिश्चंद्र के पास ही है।

हरिश्चंद्र ने बताया कि वह करिश्मा के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता था। हरिश्चंद्र ने मीडियाकर्मियों से कहा, "करिश्मा ने मुझे जहर देने की कोशिश की और हमारे बेटे को मादक पदार्थ देकर उसे क्षति पहुंचाने की कोशिश की।" स्थानीय लोगों के अनुसार, करिश्मा ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि यह शादी उस पर थोपी गई है। भाषा सं आनन्द अमित अमित

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली