लाइव न्यूज़ :

Gonda gang rape: चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, दलित महिला ने कहा- रिजवान ने पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठाया और

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2024 16:44 IST

Gonda gang rape: शिकायत के अनुसार, शनिवार की देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। दोनों ने चलती कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया।मां की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई।

Gonda gang rape:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दलित महिला ने दो युवकों पर, अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, शनिवार की देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी।

वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। उसे लेकर वे सर्कुलर रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने चलती कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया।

पाठक ने बताया कि इस बीच कार अनियंत्रित होकर बिजली के एक खंभे से टकरा गई जिसके बाद आरोपी कार को वहीं छोड़कर भाग गये। किसी तरह देर रात घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रविवार को उसकी मां की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई।

उन्होंने बताया कि प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व अन्य कार्यवाही के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरिफ ने अपने दोस्त से उसकी कार किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाने के लिए मांगी थी। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज