लाइव न्यूज़ :

42 वर्षीय विधवा चाची को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, भतीजे ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2022 20:49 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस के मुताबिक, शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि रास्ते में जब वे चाय पीने रुके तो युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे बेहोश हो गईं और इसके बाद युवक ने कथित रूप से उनके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया लेकिन थोड़ी ही देर में इसे वहां से हटा दिया।महिला का दावा है कि इस बीच कुछ लोगों ने वीडियो डाउनलोड कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक युवक के विरुद्ध अपनी विधवा चाची को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने एवं उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह मामला छपिया थाने में दर्ज कराया गया है।

 

अधिकारियों के मुताबिक, 42 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह बुधवार को बाजार जा रही थी तो रास्ते में रिश्ते में उनका भजीता लगने वाला गांव का युवक उन्हें मिला जिसने उन्हें बाइक से बाजार छोड़ने की बात कहकर उन्हें गाड़ी पर बैठा लिया।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि रास्ते में जब वे चाय पीने रुके तो युवक ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गईं और इसके बाद युवक ने कथित रूप से उनके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा और उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नहीं मानी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया लेकिन थोड़ी ही देर में इसे वहां से हटा दिया।

महिला का दावा है कि इस बीच कुछ लोगों ने वीडियो डाउनलोड कर लिया। महिला की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है। मनकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय तलवार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा