गोंडाः 12 वर्षीय भाई की गला घोंटकर हत्या, 17 वर्षीय नाबालिग बहन और 21 वर्षीय प्रेमी अमन वर्मा अरेस्ट, पिता ने शव फेंकने में की मदद

By भाषा | Updated: August 25, 2022 20:57 IST2022-08-25T20:55:48+5:302022-08-25T20:57:42+5:30

12 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार को खेत में बरामद किया गया था। लड़का रविवार को धनेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर से लापता हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है।

Gonda 12-year old brother murder 17-year old minor sister and 21-year old lover Aman Verma arrest father help in throw body up police | गोंडाः 12 वर्षीय भाई की गला घोंटकर हत्या, 17 वर्षीय नाबालिग बहन और 21 वर्षीय प्रेमी अमन वर्मा अरेस्ट, पिता ने शव फेंकने में की मदद

अमन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि आरोपी लड़की को सुधार गृह में भेजा गया है। 

Highlights मृतक नाबालिग की 17 वर्षीय सबसे बड़ी बहन के साथ अमन वर्मा के कथित तौर पर प्रेम संबंध थे।पता चला कि दोनों ने लड़के को मार डाला और उसके शरीर को खेत में फेंक दिया।अमन के पिता ने भी शव को फेंकने में दोनों की मदद की।

गोंडाः जिले के धनेपुर गांव में एक नाबालिग लड़के का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी 17 वर्षीय बहन और उसके कथित प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय कुमार सिंह ने कहा कि भाई की हत्‍या के आरोप में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की और उस‍के 21 वर्षीय प्रेमी अमन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि 12 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार को खेत में बरामद किया गया था। लड़का रविवार को धनेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर से लापता हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। क्षेत्राधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान यह हमारे संज्ञान में आया कि मृतक नाबालिग की 17 वर्षीय सबसे बड़ी बहन के साथ अमन वर्मा के कथित तौर पर प्रेम संबंध थे।’’

मामले की जांच करने वाली टीम को पता चला कि दोनों ने लड़के को मार डाला और उसके शरीर को खेत में फेंक दिया। अधिकारी ने कहा, "अमन के पिता ने भी शव को फेंकने में दोनों की मदद की। पिता को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और वह फरार है। पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।" अमन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि आरोपी लड़की को सुधार गृह में भेजा गया है। 

Web Title: Gonda 12-year old brother murder 17-year old minor sister and 21-year old lover Aman Verma arrest father help in throw body up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे