लाइव न्यूज़ :

तुम सिर्फ मेरी हो?, माता-पिता ने शादी कहीं और की तय, प्रेमी शोहेल मिया ने प्रेमिका जन्नत अख्तर की गोली मारी और खुद को उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 17:22 IST

Gomti: उदयपुर की उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबांजलि रॉय ने बताया कि गोलियों से छलनी दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अगरतला ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमिका के माता-पिता ने शादी कहीं और तय कर दी थी।अस्पताल ले जाते समय व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस को जिस जगह गाड़ी खड़ी थी।

Gomti: त्रिपुरा के गोमती जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को आरके पुर पुलिस थाने के अंतर्गत होलाशेत इलाके में हुई। युवक और उसकी प्रेमिका के माता-पिता ने उनकी शादी कहीं और तय कर दी थी। उदयपुर की उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबांजलि रॉय ने बताया कि गोलियों से छलनी दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अगरतला ले जाया गया।

एसडीपीओ ने बताया, ‘‘बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे हमें होलाशेत में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और एक वाहन में महिला को मृत पाया, जबकि उसका साथी मदद के लिए चिल्ला रहा था।’’ रॉय ने बताया कि गोमती ज़िला अस्पताल ले जाते समय उस व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जिस जगह गाड़ी खड़ी थी, वहां से लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक पिस्तौल मिली। उन्होंने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। जांच अभी प्राथमिक चरण में है। हम किसी तीसरे पक्ष की संलिप्तता से इनकार नहीं कर सकते।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। लेकिन यह लगभग तय है कि यह घटना प्रेम संबंधों के कारण हुई है।’’ मृतकों की पहचान शालगाड़ा के शोहेल मिया और उदयपुर के शिलगती की जन्नत अख्तर के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि उन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन उनके माता-पिता ने उनकी शादी कहीं और तय कर दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुराPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?