लाइव न्यूज़ :

Gokulpuri Metro Station: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी गिरने से एक की मौत और  चार घायल, मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की घोषणा, दो अधिकारी निलंबित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2024 15:00 IST

Gokulpuri Metro Station: डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहने की घटना में मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देगोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढह जाने के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी। दो अधिकारियों को तत्काल रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Gokulpuri Metro Station: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चार घायल हो गए। डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहने की घटना में दो अधिकारियों को तत्काल रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढह जाने के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी। डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहने की घटना में मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिंक लाइन पर गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा बृहस्पतिवार सुबह ढह गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न 11 बजे हुई जब प्लेटफॉर्म की दीवार (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया।

दीवार का कुछ हिस्सा अभी भी लटका हुआ है। पुलिस के अनुसार, इसके नीचे खड़े तीन से चार दोपहिया वाहन मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के वक्त गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अपने स्कूटर पर सवार था। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा,'' हम इस घटना का संज्ञान ले रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।''

यात्रियों द्वारा मोबाइल से बनाई गई घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं जिसमें पुलिसकर्मी सड़क से ढहे हुए हिस्से के मलबे को हटा रहे हैं और कुछ हिस्सा लटका हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना अपराह्न 11 बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद विभाग के चार वाहनों को तुरंत तैनात किया गया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली मेट्रोदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा