लाइव न्यूज़ :

गोड्डाः युवक ने 12 साल की बच्ची को जंगल में बंधक बनाया, दो दिन तक दुष्कर्म, जंजीर से पेड़ से बांधकर रखा, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2021 19:27 IST

झारखंड में गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड का मामला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी रिंचू सोरेन की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है.पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.पीड़िता के माता-पिता बाहर गए हुए थे. लड़की घर में शाम में बर्तन धो रही थी.

रांचीः झारखंड में गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड में रिंचु सोरेन नामक एक युवक के द्वारा एक 12 साल की बच्ची को जंगल में बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

 

आरोपी ने बच्ची को दो दिनों तक जंजीर से पेड़ से बांधकर रखा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी रिंचू सोरेन की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हुए रिंचू को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उधर, मृतक के भाई की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. रिंचू सोरेन पर गांव की एक किशोरी छात्रा को अगवा करने का आरोप है. तीसरी कक्षा की उक्त छात्रा की उम्र महज 12 वर्ष है. बताया जाता है कि पीड़िता के माता-पिता बाहर गए हुए थे. लड़की घर में शाम में बर्तन धो रही थी.

इसी बीच आरोपी आया और लड़की के सिर पर गमछा लपेट कर घसीटते हुए जंगल में ले गया. छात्रा को जंगल में लोहे की चेन से बांधकर दो दिन तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन कर छात्रा सहित आरोपित रिंचू सोरेन को रोहड़ी नारायणपुर गांव के पास जंगल से बरामद किया था.

इसके बाद ग्रामीण दोनों को कोल्हुआ लेकर पहुंचे, वहां उग्र ग्रामीणों ने आरोपित युवक की जमकर पिटाई की. घटना की जानकारी मिलते ही बोआरीजोर पुलिस ने उसे ग्रामीणों से छुड़ा और इलाज के लिए बोआरीजोर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई. बच्ची ने बताया कि धारदार हथियार दिखाकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था. 

वहीं. इस कांड में एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी ने आरोपी के परिजन व पीड़ित बच्ची के परिजनों से पूछताछ की है. बोआरीजोर थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने कार्रवाई करते हुए पीडिता के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि कोलुहा गांव में आरोपी रिंचु सोरेन को पीड़िता पिता सहित अज्ञात ग्रामीणों द्वारा पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था.

जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद आरोपी के भाई पतरास सोरेन के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. इधर, पीडिता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी कोल्हुआ गांव पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!