आदिवासी दंपति और नाबालिग बेटे की रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, अब तक 3 अरेस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2026 13:16 IST2026-03-17T13:11:19+5:302026-03-17T13:16:13+5:30

गोड्डाः झारखंड में जादू-टोना करने के संदेह में एक आदिवासी दंपति और उनके नाबालिग बेटे की कथित तौर पर रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

Godda Tribal couple and minor son hacked death axe relatives 3 arrested so far jharkhand police | आदिवासी दंपति और नाबालिग बेटे की रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, अब तक 3 अरेस्ट

file photo

Highlightsपुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शक था कि पीड़ित जादू-टोना कर रहे थे।

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में जादू टोना करने के संदेह में एक आदिवासी दंपति और उनके नाबालिग बेटे की कथित तौर पर उनके रिश्तेदारों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार देर रात देवदानर पुलिस थाना क्षेत्र के डांग टोला में हुई और पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद किए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार देर रात देवदानर पुलिस थाना क्षेत्र के डांग टोला में घटी, जहां अगले दिन शव बरामद किए गए।

अशोक रविदास ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हत्याएं जादू-टोना के संदेह से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा, "अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें पीड़ितों पर जादू-टोना करने का संदेह था।" पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

गोड्डा के डांग टोला में एक आदिवासी दंपति और उनके नाबालिग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़ितों की हत्या जादू-टोना करने के संदेह में की गई थी। गोड्डा उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक रविदास ने बताया कि अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया, “पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक था कि पीड़ित जादू-टोना कर रहे थे।” उन्होंने आगे बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Web Title: Godda Tribal couple and minor son hacked death axe relatives 3 arrested so far jharkhand police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे