लाइव न्यूज़ :

बेटे ने साठ वर्षीय पिता को गड़ासे से गला काटकर मार डाला, भाइयों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा था मनमुटाव

By भाषा | Updated: January 3, 2022 14:42 IST

पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सुबोध यादव मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 60 वर्षीय चुन्नी यादव खाना खाकर रात को गौशाला गया।पुलिस जांच कर रही है और कानून सम्मत कदम उठायेगी।

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में हनवारा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में संपत्ति बंटवारे से असंतुष्ट एक बेटे ने 31 दिसम्बर की रात्रि अपने साठ वर्षीय पिता चुन्नी यादव की कथित रूप से हत्या कर दी।

रविवार को पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सुबोध यादव मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय चुन्नी यादव खाना खाकर रात को गौशाला गया जहां उसके बेटे सुबोध यादव ने ही गड़ासे से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता से मनमुटाव चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और कानून सम्मत कदम उठायेगी।

दिल्ली में लूट का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में लूट के प्रयास का विरोध करने पर कथित तौर पर दो लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबुल पाठक (22) को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी फरार है।

पुलिस ने कहा कि शहर में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले गजेंद्र सिंह (38) का शव शनिवार देर रात एक बस स्टैंड से बरामद किया गया। सिंह की जांघ पर चाकू से वार किये गये थे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) ऊषा रंगनानी ने कहा, ''घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। हमारी टीम को हमलावरों की तलाश के लिए अन्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी का विश्लेषण करना पड़ा। हमने दो संदिग्धों की पहचान की। उनमें से एक की पहचान बाबुल पाठक के रूप में हुई।''  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा