लाइव न्यूज़ :

15 साल की छात्रा से रेप का आरोपी गोवा का स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली दिल्ली में गिरफ्तार, छेड़छाड़ का वीडियो हुआ था वायरल

By भाषा | Updated: September 6, 2019 23:28 IST

भारतीय तैराकी महासंघ ने गांगुली पर खेल से जुड़ी हर गतिविधि के लिये प्रतिबंध लगा दिया । एसएफआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ एसएफआई गोवा ईकाई की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर एसएफआई इस जघन्य बर्ताव की निंदा करता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर इस छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया था जिसके बाद खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कठोर कार्रवाई करने का वादा किया।गांगुली का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया।

एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक (उत्तर) उत्कर्ष प्रसून ने पीटीआई को बताया कि गांगुली को नयी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार किया गया।

गोवा पुलिस ने गोवा तैराकी संघ के लिए कोचिंग देने वाले गांगुली के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया था। इसके बाद से वह गायब थे। प्रसून ने बताया कि लड़की के पिता ने पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़ित और कोच दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। शिकायत में कहा गया है कि यह घटना गोवा के मापुसा में हुई थी। अधीक्षक ने कहा, ‘‘शिकायत दर्ज होने के बाद, उत्तरी गोवा जिला पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। उन्हें यह शिकायत ई-मेल से मिली और फिर मापुसा पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई।

प्रसून ने कहा, ‘‘गांगुली का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अगल-अलग शहरों में जा रहा था। गांगुली के खिलाफ गोवा के मापुसा पुलिस थाने में गुरुवार को आईपीसी के बलात्कार, छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी के साथ-साथ पोस्को कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले से जुड़े कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में गांगुली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था ।

इस बीच भारतीय तैराकी महासंघ ने गांगुली पर खेल से जुड़ी हर गतिविधि के लिये प्रतिबंध लगा दिया । एसएफआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ एसएफआई गोवा ईकाई की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर एसएफआई इस जघन्य बर्ताव की निंदा करता है । हमने इस कोच को कोचिंग के किसी भी स्वरूप या खेल से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिये प्रतिबंधित कर दिया है। इस आशस का सर्कुलर सभी 29 प्रदेश ईकाइयों को जारी कर दिया है ।’’

टॅग्स :गोवारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह