Goa: शर्मनाक! ICU में भर्ती विदेश महिला के साथ डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 10:31 IST2025-09-12T10:26:54+5:302025-09-12T10:31:09+5:30

Goa: गोवा के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर को आईसीयू में भर्ती एक स्पेनिश महिला को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Goa Doctor arrested for touching Spanish woman inappropriately in ICU | Goa: शर्मनाक! ICU में भर्ती विदेश महिला के साथ डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो

Goa: गोवा के एक निजी अस्पताल के एक चिकित्सक को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती एक स्पेनिश महिला को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को स्पेनिश मरीज की बहन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

शिकायत के अनुसार, कथित घटना 31 अगस्त को हुई जब मरीज को ओल्ड गोवा स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि एक चिकित्सक ने कथित तौर पर मरीज को कई जगहों पर अनुचित तरीके से छुआ।

पुलिस ने बताया, ‘‘चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।’’ 

Web Title: Goa Doctor arrested for touching Spanish woman inappropriately in ICU

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे