लाइव न्यूज़ :

गन्ने के खेत में ले जाकर बनाया युवती का MMS, वायरल होने पर पीड़िता ने देखा तो ये हुआ हाल  

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2018 15:58 IST

थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला गंभीर है। लड़की की मां ने शिकायत की है। शिकायत के आलोक में केस दर्ज की जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Open in App

पटना, 24 अगस्त: बिहार के नरकटियागंज में शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की का अश्लील वीडियो बना कर वायरल कर दिए जाने का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं, अपना अश्लील वीडियो देखने के बाद लड़की ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। ऐसे में उसके परिजन लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज हेतू गोरखपुर ले गए हैं। परिजनों ने गांव के चार लड़कों के खिलाफ शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि घटना 19 अगस्त की है। वहीं, उसकी अश्लील वीडियो वायरल की खबर जब लड़की को लगी तो वह विक्षिप्त की तरह हो गई। 20 अगस्त को उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया तो वह चल भी नहीं पा रही थी। परिजन उसे लेकर थाने भी पहुंचे और मामले की शिकायत की।

थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला गंभीर है। लड़की की मां ने शिकायत की है। शिकायत के आलोक में केस दर्ज की जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी हो। ऐसे में पुलिस हर एक बिंदुओं की जांच करेगी। वर्तमान में लड़की विक्षिप्त अवस्था में है इसलिए उसके ठीक होने और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

इधर, लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि लड़की शौच करने जा रही थी। इसी दौरान गांव का रमेश कुमार सुधर पासवान, झापलाल कमकर और बालवचन बारी के बेटों के साथ उसे गन्ने के खेत में ले गया। उसका अश्लील वीडियो बना वायरल कर दिया। 

इस घटना के बाद जहां लड़की का पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, गांव में भी स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की से बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :वायरल कंटेंटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज