लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका के परिजन ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, मोटरसाइकिल से घर छोड़ने गया था

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:31 IST

गोरखपुर जिले में झंगहा थाना क्षेत्र के जीतपुर का मामला है। लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को सूचना दे दी, जिसने मौके पर पहुंचकर निषाद को अस्पताल पहुंचाया।संपत्ति विवाद को लेकर किसी ने उसके भाई की हत्या की है।युवक को बहुत बेरहमी से मारा पीटा गया है।

गोरखपुरः गोरखपुर जिले में मंगलवार को एक युवक को उसकी प्रेमिका के परिजन ने कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र के जीतपुर का रहने वाला पेशे से मजदूर 27 वर्षीय लोहार निषाद का गायघाट थाना इलाके के निषाद टोला की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात निषाद अपनी प्रेमिका को लेकर बाहर गया था और मंगलवार तड़के करीब चार बजे जब वह मोटरसाइकिल से उसे उसके घर छोड़ने गया तो लड़की के परिजन ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसने मौके पर पहुंचकर निषाद को अस्पताल पहुंचाया।

मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए युवक की मां मंथरा का कहना है कि उसका बेटा सोमवार की शाम किसी से धन लेने के लिए गायघाट गया था। बाद में उसने फोन करके बताया कि वह रात में घर नहीं लौट सकेगा। सुबह यह खबर मिली कि कुछ लोगों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला है।

दूसरी ओर, निषाद की बहन गुड़िया का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर किसी ने उसके भाई की हत्या की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि किसी युवक को बहुत बेरहमी से मारा पीटा गया है।

हमें यह बताया गया कि वह किसी के मकान में जबरन घुस गया था जिसके बाद यह वारदात हुई। उन्होंने बताया कि मृत युवक के परिजन ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना