लाइव न्यूज़ :

मप्र: शादी करने के लिए कहने पर प्रेमिका की हुई जमकर पिटाई, पीड़िता को आरोपी प्रेमी ने उठाकर पटका-मुंह पर मारी लात

By भाषा | Updated: December 25, 2022 08:18 IST

आपको बता दें कि पीड़िता ने वीडियो बनाने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। ऐसे में वीडियो शूट करने वाले के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा जिले का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में एक लड़के द्वारा एक लड़की को बेरहमी से पीटते हुए देखा गया है।ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई है और तब से आरोपी फरार भी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्ष की एक लड़की को उसके प्रेमी ने कथित तौर पर शादी करने के लिए कहने पर पीटा है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है। एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को हुई कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने 24 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मऊगंज क्षेत्र का निवासी है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा है कि लड़की और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था और उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने लड़की की पिटाई की है। वीडियो में लड़की आरोपी से शादी करने के लिए कहती नजर आ रही है। आरोपी चिढ़ जाता है और फिर उसे लात मारता है और उसे कई थप्पड़ मारता है। 

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता घटना की जानकारी देने थाने आई थी, लेकिन उसने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। 

वीडियो सामने आने के बाद आरोपी है फरार, पीड़िता ने वीडियो बनाने वाले के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

इस पर बोलते हुए एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा है कि हालांकि, जब हमले का वीडियो सामने आया, तो आरोपी के खिलाफ धारा 323 और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। 

अधिकारी ने आगे कहा है कि पीड़िता ने उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसने वीडियो बनाया और प्रसारित किया तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमMadhya Pradeshवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई