लाइव न्यूज़ :

बिहार के बक्सर जिले में गणतंत्र दिवस के दिन छात्रा का अपहरण कर किया गया गैंग रेप, 3 गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2023 18:04 IST

एसपी मनीष कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पहले छात्रा का अपहरण किया गया, फिर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना को तीन आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर छात्रा स्कूल जा रही थी तभी दरिंदों की हवस का शिकार हो गईपुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए सूचना की आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया

पटना: बिहार में बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन के दावे की हवा निकाल दी है। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। 

वहीं एसपी मनीष कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पहले छात्रा का अपहरण किया गया, फिर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना को तीन आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर छात्रा स्कूल जा रही थी तभी दरिंदों की हवस का शिकार हो गई। बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए छात्रा को रास्ते से उठा लिया और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद महिला थाने में सभी आरोपियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच कराने के लिए भेज दिया। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में डुमरांव एएसपी राज ने टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए सूचना की आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने भी तीनों आरोपियों की शिनाख्त कर ली है जिसके बाद तीनों को जेल भेजने की कवायद की जा रही है। 

टॅग्स :गैंगरेपबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा