लाइव न्यूज़ :

बिहार के कैमूर में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, बीच रास्ते से उठा ले गए थे अपराधी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2023 15:11 IST

बिहार के कैमूर में 10वीं कक्षा की एक स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में अपराधी उसे जबरन उठा ले गए थे।

Open in App

पटना: बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा(10वीं) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा शनिवार को पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में अपराधी उसे जबरन उठा ले गए और कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बेहोशी की हालत में किशोरी को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। 

बताया जा रहा है कि 10वीं की पीड़ित छात्रा स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब बेहोश पडी छात्रा पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बेहोश छात्रा को इलाज के लिए दुर्गावती पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि तीन से चार लोगों के द्वारा बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। 

घटना के संबंध में दुर्गावती पीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर निकाईल अंसारी के द्वारा बताया गया कि बेहोशी की हालत में एक छात्रा को पुलिस के द्वारा पीएचसी दुर्गावती में लाया गया था, जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में रेफर दिया गया। दुर्गावती थाना के थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना