लाइव न्यूज़ :

बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ सीनीयर्स ने किया दुराचार, बड़ी बहन को सुनाई आपबीती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 17, 2018 10:09 IST

यह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल की है। यह बोर्डिंग स्कूल ग्रामीण इलाके में स्थित है। बताया जा रहा है कि पीड़िता और उसकी एक बड़ी बहन बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती है।

Open in App

देहरादून, 17 सितंबर: बच्चियों से हो रहे दुराचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में सामने आया है। जहां कक्षा 10वीं की एक छात्रा गर्भवती हो गई। इस खबर का खुलासा तब हुआ जब उस छात्रा की तबीयत अचानक से खराब हो गई। इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन से लेकर परिवार में सन्नाटा छा गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा के गर्भवती के होने के पीछे उसी के स्कूल के कुछ सीनीयर्स है जिनपर छात्रा ने आरोप लगाया है। इस बात की खबर जब पुलिस प्रशासन तक गई तो एसएसपी इसकी सख्त जांच करने में जुटे हैं। 

क्या है मामला

अमर उजाला के मुताबिक यह घटना दून के एक बोर्डिंग स्कूल की है। यह बोर्डिंग स्कूल ग्रामीण इलाके में स्थित है। बताया जा रहा है कि पीड़िता और उसकी एक बड़ी बहन बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती है। मां-बाप से दूर ये बच्चियां हॉस्टल में रहती है। अचानक से छोटी बहन की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने की बात वह अपने माता पिता से न कहकर अपनी बड़ी बहन को बताया। क्योंकि मां-बाप से लड़ाईयों की वजह से वो हॉस्टल में मिलने नहीं आते थे। 

3 से 4 छात्रों पर लगा आरोप

जांच में पता चला कि पीड़िता पिछले एक महीने से गर्भवती है। इस मामले की जांच करने हॉस्टल पहुंची टीम ने सारी जानकारी इकठ्ठा की। इसके अलावा पुलिस और बाल कल्याण समिति ने हॉस्टल प्रबंधन से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने कक्षा 12वीं के तीन-चार छात्रों पर दुराचार का आरोप लगाया है। घटना दून के ग्रामीण इलाके में स्थित एक बोर्डिंग स्कूल (कक्षा एक से 12 तक) की है। 

वहीं, मीडिया रिपोट्स के मुताबिक स्कूल प्रबंधन को जब यह बात पता चली तो बदनामी से बचने के लिए मामले को भरकस दबाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा चुपचाप छात्रा को गर्भपात कराने की तैयारी होने लगी। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से छात्रा के नाम बताए जा रहे छात्रों का पता लगा लिया है। पुलिस ने बताया कि वे सभी छात्र इंटरमीडिएट में पढ़ते हैं। हालांकि, देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

टॅग्स :क्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा