लड़की का आरोप- दोस्त ने धोखे से नशीली दवा पिलाकर रात भर किया रेप

By भाषा | Updated: September 27, 2019 13:23 IST2019-09-27T13:23:35+5:302019-09-27T13:23:35+5:30

नोएडा पुलिस के मुताबिक, नींद खुलने पर किशोरी रोती हुई अपने दोस्त के ही घर से पुलिस थाने आई और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Girl says my friend raped me in home noida news | लड़की का आरोप- दोस्त ने धोखे से नशीली दवा पिलाकर रात भर किया रेप

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsसेक्टर 121 में रहने वाली किशोरी ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।

नोएडा शहर के थाना सेक्टर 49 में एक किशोरी ने अपने दोस्त पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक नगर विमल कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि सेक्टर 121 में रहने वाली किशोरी ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि 24 अगस्त को उसकी मां ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित उदयन केयर अनाथ आश्रम में भर्ती करा दिया।

सिंह के अनुसार, किशोरी ने शिकायत में कहा है कि वह अनाथ आश्रम से नोएडा आ गई लेकिन चाइल्ड हेल्प लाइन के लोगों ने उसे नोएडा के उदयन केयर में भर्ती करा दिया। वह वहां से बरौला गांव में रहने वाले अपने दोस्त रोहित सूद के घर चली गई।

शिकायत में किशोरी ने आरोप लगाया है कि एक रोहित ने शीतल पेय में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। सीओ ने बताया कि सुबह नींद खुलने पर किशोरी रोती हुई रोहित ही घर से पुलिस थाने आई और घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बीती रात को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है।

Web Title: Girl says my friend raped me in home noida news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे