लाइव न्यूज़ :

कॉलेज जाने कहकर मांडव पहुंची छात्रा, कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाया, तीन दोस्तों ने किया गैंगरेप, सहेली ने दिया लड़कों का साथ

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 25, 2021 17:47 IST

लसूडिया थाना प्रभारी इन्द्रमणि पटेल ने बताया कि परदेशीपुरा में रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की अपने माता-पिता के साथ थाने आयी थी.

Open in App
ठळक मुद्देमांडव से लौटते समय एक आरोपी ने कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाया.पूजा और आशीष, निपुल तथा रितेश के साथ कार में मांडव घुमने चली गई. दोबारा होश आया तो आशीष ने दुष्कर्म किया और फिर रितेश ने.

इंदौरः परिजनों को कॉलेज जाने को कहकर अपनी सहेली और तीन लड़कों के साथ पर्यटन स्थल मांडव घुमने गई एक छात्रा के साथ उसी के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया.

गैंगरेप में दोस्तों का साथ छात्रा की सहेली ने दिया. मांडव से लौटते समय एक आरोपी ने कोल्डड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाया फिर अपने घर लाकर उसके साथ बारी बारी से रेप किया. पुलिस ने सहेली सहित तीनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

लसूडिया थाना प्रभारी इन्द्रमणि पटेल ने बताया कि परदेशीपुरा में रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की अपने माता-पिता के साथ थाने आयी थी. उसने बताया कि वह 23 अगस्त को उसे उसकी सहेली पूजा ने फोन कर घर से बाहर बुलाया और कहा कि चल मांडव घूम कर आते है.

लड़की ने घर वालों को कॉलेज जाने का कहा कर पूजा और आशीष, निपुल तथा रितेश के साथ कार में मांडव घुमने चली गई. शाम 4 बजे वह वह से लौटे तो आशीष ने कोल्डड्रिंक थम्पसप पीने के लिए दिया. उसे पीते ही उसे बेहोशी छाने लगी. रात 10 बजे जब थोड़ा होश आया तो पता चला की वह आशीष के रूम में है.

निपुल उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था. वह फिर बेहोश हो गई. दोबारा होश आया तो आशीष ने दुष्कर्म किया और फिर रितेश ने. उसके बाद उसकी सहेली पूज़ा और तीनों लड़कों ने मारपीट कर मुझे धमकाया कि इस बारें में किसी को कुछ न बतांऊ.

उसके बाद उसे उसके साथ उसे सड़क पर लाकर छोड़ दिया. किसी तरह वह घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना के बारें में बताया. डरी होने की वजह से छात्रा बुधवार को थाने पहुंची और मामले की शिकायत की. पुलिस ने तीनों आरोपी लड़कों और छात्रा की सहेली के खिलाफ 376 डी,328,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है. अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!