लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर सात साल किया रेप, पीड़िता ने PM मोदी को चिट्ठी लिख लगाई न्याय के लिए गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2018 19:37 IST

घटना जिले के मुफस्सिल थाना के चकिया गांव की है। आरोपी युवक का नाम आसीफ इकबाल बताया जा रहा है। प्रेमी की इस करतूत के बाद से ही पीड़ित युवती अपने साथ हुए अन्याय को लेकर भोजपुर एसपी, डीएम के दफ्तर के चक्कर लगा रही है।

Open in App

पटना, 31 जुलाई: बिहार में शादी के नाम पर यौन शोषण की घटनायें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला सूबे के भोजपुर में शादी का झांसा देकर 7 सालों तक एक युवक गांव की एक अनाथ युवती का यौन शोषण करता रहा और जब शादी करने की बारी आई तो फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर 3 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।

घटना जिले के मुफस्सिल थाना के चकिया गांव की है। आरोपी युवक का नाम आसीफ इकबाल बताया जा रहा है। प्रेमी की इस करतूत के बाद से ही पीड़ित युवती अपने साथ हुए अन्याय को लेकर भोजपुर एसपी, डीएम के दफ्तर के चक्कर लगा रही है। परेशान युवती ने थाने में आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होता देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिख न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के मुताबिक, पिता की मौत के बाद आरोपी आसिफ ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर शादी करने की बात कहते हुए धीरे-धीरे लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़िता ने सारे पैसे खत्म हो जाने की बात कही तो आरोपी ने हर महीने मिलने वाले युवती के पिता के पैसों की मांग करते हुए युवती का एटीएम कार्ड भी ले लिया। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो को उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गांव छोड़कर फरार हो गया। 

पीड़िता के मुताबिक, पिता की मौत के बाद उसका इकलौता भाई जो गुरुग्राम में निजी नौकरी करता है जो कभी-कभार ही घर आता है। इसी बात का आरोपी युवक आसिफ ने फायदा उठाया। पीड़िता के चचेरे भाइयों की मानें तो उन्हें कभी भी इस बात की भनक नहीं मिली। 

इस मामले को लेकर जब भोजपुर एसपी अवकाश कुमार से बात की गई तो उन्होंने तत्काल मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की बात कही।देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :रेपबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह