लाइव न्यूज़ :

पिता व भाई की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर अड़ी लड़की, घरवालों ने काट दिए 4 उंगली

By अनुराग आनंद | Updated: December 6, 2020 13:14 IST

धनलक्ष्मी और सत्या ने सोमवार को एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद लड़की के भाई व पिता ने इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को, लड़की के पिता और भाई ने धनलक्ष्मी को एक मेडिकल स्टोर के पास देखा, जिसके बाद दोनों में तर्क-वितर्क होने लगा।जब दोनों के वाद-विवाद में वृद्धि हुई, तो दो लोगों ने उसकी चार उंगलियां काट दीं।

नई दिल्ली: कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की की उंगलियों को उसके पिता और भाई ने काट दिया। दरअसल, लड़की ने अपने पिता व भाई के सामने अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही, जिसके बाद घरवालों ने लड़की के इस प्रस्ताव का विरोध किया। वे नहीं चाहते थे कि वह अपनी पसंद के युवक से शादी करे। जब लड़की नहीं मानी तो पिता व भाई ने मिलकर लड़की की 4 उंगलियां काट डाली। 

24 वर्षीय लड़की को शनिवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उसकी चार उंगलियां कटी हुई थीं। पीड़िता की पहचान धनलक्ष्मी के रूप में हुई। धनलक्ष्मी को सत्य नाम के एक व्यक्ति से प्यार था। ये दोनों कर्नाटक राज्य के चामराजनगर जिले के हनूर तालुक के पीजी पल्या गांव से हैं।

पीड़िता एक युवक के साथ प्यार में थी और दोनों शादी करना चाहते थे

टाइम्स नाऊ के रिपोर्ट मुताबिक, कथित तौर पर, धनलक्ष्मी और सत्या पिछले दो साल से प्यार में थे और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों ने धनलक्ष्मी के माता-पिता से शादी करने को लेकर सहमति मांगी, लेकिन उन्होंने आपत्ति जताई।

मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि आपत्ति के बावजूद, धनलक्ष्मी और सत्या ने सोमवार को एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। वही जानकारी धनलक्ष्मी के परिवार तक पहुंची और उन्हें गुस्सा आ गया। इसके बाद परिवार वालों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी ने पीड़िता की चार उंगलियां काट दीं

शनिवार को, लड़की के पिता और भाई ने धनलक्ष्मी को एक मेडिकल स्टोर के पास देखा, जिसके बाद दोनों में तर्क-वितर्क होने लगा। जब दोनों के वाद-विवाद में वृद्धि हुई, तो दो लोगों ने धनलक्ष्मी को पकड़ लिया और उसकी चार उंगलियां काट दीं।

स्थानीय लोगों ने लड़की को देखा और उसके बचाव के लिए पहुंचे। उसे एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के लिए उसे दिया गया। घटना के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?