कमरे में बंद करके युवती से किया गैंगरेप, मां पहुंची तो बेहोशी की हालत में मिली बेटी
By भाषा | Updated: June 23, 2018 01:17 IST2018-06-23T01:16:10+5:302018-06-23T01:17:45+5:30
एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि थाना नानौता मे एक तहरीर आई है जिसमें एक महिला ने बताया कि वह घर से बाहर मजदूरी करने गयी हुई थी जबकि उसकी बेटी घर में अकेली थी। मजदूरी कर घर वापस लौटने पर उसकी बेटी घर से गायब थी।

कमरे में बंद करके युवती से किया गैंगरेप, मां पहुंची तो बेहोशी की हालत में मिली बेटी
सहारनपुर, 23 जूनः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के थाना नानौता में एक बालिका के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि थाना नानौता मे एक तहरीर आई है जिसमें एक महिला ने बताया कि वह घर से बाहर मजदूरी करने गयी हुई थी जबकि उसकी बेटी घर में अकेली थी। मजदूरी कर घर वापस लौटने पर उसकी बेटी घर से गायब थी। बेटी की तलाश में महिला गांव में ही रहने वाली रफीकन के घर पहुंची, जहां उसने देखा कि उक्त महिला ने उसकी बेटी को मकान के एक कमरे में बंद किया हुआ था।
महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ कमरे में आरिफ, रहीम एवं रहीम का एक पड़ोसी युवक मौजूद था और तीनों ने उसकी बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला जब तक कमरे में पहुंचती उसकी बेटी बेहोश हो चुकी थी। आरोपी तब तक मौके से फरार हो गए।
शिकायत के मुताबिक होश में आने के बाद पीडित बच्ची ने बताया कि उसे रफीकन बहलाकर अपने साथ घर ले गयी थी। मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रफीकन, आरिफ, रहीम एवं रहीम के पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियो की तलाश कर रही है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।