लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका ने की जहर खाकर खुदकुशी, अगले दिन प्रेमी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 6, 2020 12:45 IST

पुलिस ने मुताबिक युवती (प्रेमिका) की मौत से सदमे में आये द्वारिकापुरी मुहल्ले के निवासी प्रेमचन्द्र निषाद (प्रेमी) ने शनिवार (5 सितंबर) दोपहर चन्द्रगहना गांव के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देजांच में सामने आया कि युवक और युवती के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था।प्रेमी शुक्रवार (4 सितंबर) युवती से मिलने उसके घर गया था मगर तभी युवती के भाई ने अपने दोस्तों की मदद से उसकी पिटाई कर दी थी।

बांदा:उत्तर प्रदेश के बांदा से सटे चित्रकूट स्थित कर्वी नगर में एक प्रेमी जोड़े ने अलग अलग घटनाओं में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कर्वी की रहने वाली सीमा निषाद (20) ने शुक्रवार की देर रात अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि युवती की मौत से सदमे में आये द्वारिकापुरी मुहल्ले के निवासी प्रेमचन्द्र निषाद (22) ने शनिवार दोपहर चन्द्रगहना गांव के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि युवक और युवती के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों परिवारों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया था, लेकिन बाद में किसी कारण यह शादी टूट गयी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार (4 सितंबर) की देर शाम युवक प्रेमचन्द्र युवती से मिलने उसके घर गया था मगर तभी युवती के भाई ने अपने दोस्तों की मदद से उसकी पिटाई कर दी थी, जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खा लिया। युवती की मौत की सूचना मिलने के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। सूत्रों ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह