लाइव न्यूज़ :

किऊल रेलवे स्टेशनः ट्रेन में लड़की से साथ युवक ने की अश्लील हरकत, आरपीएफ जवानों ने की पूछताछ तो उड़े होश

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2022 16:54 IST

पटना के एक युवक ने दिल्ली की किशोरी को बांग्लादेश में तस्करी होने से बचाया. युवक की नजर बोगी में एक किशोरी पर गई जो बेहद सहमी हुई लग रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन जब किऊल जंक्शन पहुंची तो लड़के ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी.लड़की किसी तरह खुद को उससे बचा रही थी.लड़के को शक हुआ तो उसने हस्तक्षेप किया और पूछताछ शुरू की.

पटनाः दिल्ली से किशोरियों को झांसे में लेकर बांग्लादेश भेजे जाने के मामले का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली से कम उम्र की बच्चियों-किशोरियों की तस्करी बांग्लादेश भेजा जाता है. इस मामले का खुलासा बिहार के किऊल रेलवे स्टेशन पर हुआ.

 

 

शनिवार की देर शाम एक ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की सूझबूझ से एक किशोरी को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया. इस दौरान यह जानकारी सामने आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के एक युवक ने दिल्ली की किशोरी को बांग्लादेश में तस्करी होने से बचाया. दरअसल, हुआ यह कि पटना का एक युवक ट्रेन से भागलपुर जा रहा था. वह ट्रेन के सामान्य श्रेणी के बोगी में सफर कर रहा था.

इसी दौरान युवक की नजर बोगी में एक किशोरी पर गई जो बेहद सहमी हुई लग रही थी. उसके बदन पर ढंग के कपड़े भी नहीं थे. लेकिन वह किसी अच्छे घर की लड़की लग रही थी. उसके पास ही एक लड़का बैठा था, जो उसके साथ यात्रा कर रहा था. बताया जा रहा कि ट्रेन जब किऊल जंक्शन पहुंची तो लड़के ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी. लड़की किसी तरह खुद को उससे बचा रही थी.

इसके बाद जब लड़के को शक हुआ तो उसने हस्तक्षेप किया और पूछताछ शुरू की. लड़का लगातार झूठ ही बोलता रहा. उसने किशोरी को अपना रिश्तेदार बताया और मालदा जाने की बात कही. वहीं लड़की से पूछा गया तो उसने लड़के के बारे में बताया कि वह उसका दोस्त है. बताया जाता है इसबीच दोनों के बीच बात बढ़ी तो गश्ती में आये जवानों को पूरी जानकारी दी गई.

इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने उससे पूछताछ की इसबात का खुलासा हुआ कि किशोरी को झांसा देकर दिल्ली से लाया जा रहा था. इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने लडके को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद एक और जानकारी सामने आई की उस लडके पर दिल्ली में भी केस दर्ज है.

वहीं, पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में ही इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपित लडका किशोरियों को बरगला कर मालदा लाता है और उसे बांग्लादेश भेज देता है. बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा किशोरी के पिता को जब इसबात की सूचना दी गई, तो उसके पिता हवाई जहाज से कोलकाता आए और फिर किऊल आकर अपनी लड़की को साथ ले गये. वहीं लड़के को पुलिस दिल्ली ले गई. अब पुलिस इस रैकेट के भंडाफोड़ की तैयारी में जुट गई है. कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस उस लड़के से पूछताछ कर पूरे गैंग का खुलासा करेगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट