लाइव न्यूज़ :

शौच करने गई लड़की से गैंगरेप करने की कोशिश, वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2018 16:39 IST

जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता बीते 2 अगस्त की शाम को शौच करने के लिए गांव से बाहर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने बच्ची को पकड़ लिया और खेत में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करने लगे।

Open in App

पटना, 05 अगस्तःबिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थानान्तर्गत दीपहू-पकडी गांव एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिये जाने का मामला सामने आया है। इसमें नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इस वीडियो में बच्ची को रेप के बाद मामले को किसी से नहीं बताने और बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता बीते 2 अगस्त की शाम को शौच करने के लिए गांव से बाहर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने बच्ची को पकड़ लिया और खेत में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। घटना के दौरान आरोपियों में से एक लड़के ने दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया। वीडियो में पीड़िता लगातार इसका विरोध कर रही है। 

इसी वीडियो में दो लड़के पीड़िता को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे हैं। बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया गया है। बताया जाता है कि घटना की जानकारी जब पीड़िता ने अपने घरवालों को दी तब इस मामले को पंचायती कर सुलझाने की कोशिश की गई। जब पंचायती में मामला नहीं सुलझा तब घटना के दो दिन बाद पीड़िता के पिता के बयान पर मोहम्मदपुर थाने में गांव के तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें एक आरोपी स्थानीय पंचायत के मुखिया का बेटा है। 

हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गोपालगंज के एसपी राशिद जमा ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बता कही है। 

यहां बता दें कि इससे पहले बिहार के ही जहानाबाद और नवादा में भी नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाया गया था और उसे वायरल किया गया था।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :गैंगरेपरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा