लाइव न्यूज़ :

नाबालिग ने लगाया आरोप, जगन्नाथ मंदिर के भीतर पुलिसकर्मी ने किया 'यौन उत्पीड़न'

By भाषा | Updated: December 29, 2018 19:49 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि आरोपी पुलिसकर्मी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।  पुरी के पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी ने बताया, ‘‘प्रदेश के जाजपुर जिले की निवासी लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि

Open in App

पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को एक नाबालिग लड़की ने मंदिर के भीतर एक पुलिसकर्मी पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि आरोपी पुलिसकर्मी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।  पुरी के पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी ने बताया, ‘‘प्रदेश के जाजपुर जिले की निवासी लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि

शनिवार सुबह जब वह मंदिर मं पूजा अर्चना कर रही थी तब वह पुलिसकर्मी ‘बाहर कथा’ (बाहरी बैरिकेड) से ‘भीतर कथा’ (भीतर बैरिकेड) तक उसके और उसके मातापिता के साथ रहा और दुर्व्यवहार किया।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यहां सिंहद्वार पुलिस थाने में नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच का जिम्मा एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस थाने के बाहर संवाददाताओं को बताया कि वह ‘यदि आरोपी को देखेगी तो उसको पहचान जायेगी।’’ सारंगी ने बताया कि जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यदि पुलिसकर्मी को दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।’’ 

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई