लाइव न्यूज़ :

गिरिडीहः बिरनी प्रखंड की मुखिया कंचन देवी के पति मिंकू मंडल ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ किया बलात्कार, पीड़िता की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 13, 2022 21:37 IST

बिरनी प्रखंड की रहने वाली पीड़िता को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची से बिरनी प्रखंड के मुखिया के पति ने कथित रूप से दुराचार किया।पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अपनी मां के साथ नदी में नहाने गई थी।मुखिया घर से साबुन ले जाना भूल गई थीं, तो उन्होंने बच्ची को साबुन लाने के लिए अपने घर भेजा।

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित बिरनी प्रखंड की मुखिया के पति पर आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की है।

उन्होंने बताया कि बिरनी प्रखंड की रहने वाली पीड़िता को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि बच्ची से बिरनी प्रखंड के मुखिया के पति ने कथित रूप से दुराचार किया, जिसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया, जहां से बृहस्पतिवार को उसे हालत बिगड़ने पर एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गिरिडीह के बिरनी प्रखंड की मुखिया कंचन देवी के पति मिंकू मंडल के रूप में की गयी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अपनी मां के साथ नदी में नहाने गई थी और इस दौरान कंचन देवी भी उनके साथ थी। शिकायत के अनुसार, मुखिया घर से साबुन ले जाना भूल गई थीं, तो उन्होंने बच्ची को साबुन लाने के लिए अपने घर भेजा।

आरोप है कि घर पहुंचने पर मिंकू मंडल ने बच्ची से कथित रूप से बलात्कार किया, जिसके बाद बच्ची बदहवास हालत में नदी पहुंची और उसने घटना की जानकारी मां को दी। बच्ची की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और बच्ची को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा।

जहां से उसे बाद में धनबाद रेफर कर दिया गया। एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक अरुण बर्णवाल ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि मिंकू मंडल फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश करने के लिए कई दल गठित कर छापेमारी कर रही है।

असम में चार नाबालिगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया

असम के मोरीगांव जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर 16 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य किशोर भी इस अपराध में कथित रूप से शामिल हैं और वे फरार हैं।

मोरीगांव सदर थाने के प्रभारी ज्योति प्रसाद हांडिक ने बताया कि करीब 10 दिन पहले एक स्थानीय श्मशानघाट पर इन चारों किशोरों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। हांडिक ने बताया कि पीड़िता शुरूआत में पुलिस के पास नहीं गयी लेकिन जब उसके पति ने उसे ‘स्वीकार करने’ से इनकार कर दिया तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने कहा, ‘‘उसकी शिकायत के आधार पर, हमने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। ’’ अधिकारी ने कहा, ‘बाकी तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा