बेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 14:56 IST2026-04-04T14:55:36+5:302026-04-04T14:56:51+5:30
Giridih: गावां पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी जयप्रकाश कुमार ने कहा, ‘‘आरोपी ने नाबालिग लड़की से बार-बार बलात्कार किया था। अपना जुर्म कबूल कर लिया है।’’

सांकेतिक फोटो
गिरीडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक व्यक्ति को 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार करके उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चार महीने की गर्भवती लड़की के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गावां पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी जयप्रकाश कुमार ने कहा, ‘‘आरोपी ने नाबालिग लड़की से बार-बार बलात्कार किया था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।’’लड़की के माता-पिता ने उसके शरीर में संदिग्ध शारीरिक बदलाव देखने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा था और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।