लाइव न्यूज़ :

गाजीपुरः पति और पत्नी में फोन पर झगड़ा, अपने तीन बच्चों को चाय में विषैली चीज मिलाकर पिलाई, मौत, सबसे छोटा बेटा बाहर खेल रहा था बच गया

By भाषा | Updated: August 17, 2022 16:57 IST

पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के अपुसार सुनीता यादव नाम की महिला का करीब एक सप्ताह पहले अपने पति से फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि उस दौरान महिला की अपने देवर से भी कहासुनी हो गई थी।पुलिस ने बताया कि महिला का पति गुरुग्राम में नौकरी करता है। ढढनी गांव निवासी सुनीता यादव का विवाह साहितबांध गांव के बालेश्वर यादव से हुआ था।

गाजीपुरःउत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सुहवल थानाक्षेत्र के ढढ़नी गांव में एक महिला ने अपने पति से फोन पर बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद अपने तीन बच्चों को चाय में कथित तौर पर कुछ विषैली चीज मिलाकर पिला दी जिससे तीनों बच्चों की मौत हो गई।

यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के अपुसार सुनीता यादव नाम की महिला का करीब एक सप्ताह पहले अपने पति से फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया था। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि उस दौरान महिला की अपने देवर से भी कहासुनी हो गई थी जिसके बाद वह ढढनी गांव में अपने मायके आ गई थी।

पुलिस ने बताया कि महिला का पति गुरुग्राम में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि ढढनी गांव निवासी सुनीता यादव का विवाह साहितबांध गांव के बालेश्वर यादव से हुआ था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुनीता ने कथित तौर पर चाय में कुछ विषैली चीज मिलाकर अपने बच्चों हिमांशु यादव (10), पीयूष यादव (8) और सुप्रिया यादव (5) को पिला दी जिससे तीनों बच्चों की मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा सुनीता का सबसे छोटा बेटा बाहर खेल रहा था इसलिए वह बच गया। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनीता यादव के देवर की तहरीर पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा