लाइव न्यूज़ :

UP: चलती गाड़ी के छत पर चढ़कर युवकों को डांस करना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: April 3, 2022 10:05 IST

पुलिस ने गाड़ी के नंबर प्लेट के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर फाइन भी वसूल है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल हाईवे-9 पर कुछ युवके के गाड़ी पर डांस का मामला सामने आया है।वहां से गुजर रहे एक शख्स ने घटना का वीडियो बनाया है।वीडियो के वायरल होने बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

गाजियाबाद:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुछ युवकों द्वारा गाड़ी पर चढ़कर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की आंख खुली और मामले में कार्रवाई हुई थी। बताया जा रहा है युवक गाड़ी की छत पर सवार होकर गाने गाते और डांस करते हुए दिखाई दिए हैं। इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया था जिसे वह सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और मामला सामने आने के बाद इस पर कार्रवाई हुई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गाजियाबाद के लाल कुआं इलाके के पास में मौजूद नेशनल हाईवे-9 (National Highway-9) का है। बताया जा रहा है कि एक कार में पांच से छह युवक सवार थे जिन पर बीच हाईवे पर कार रोक कर उसके छत पर डांस करने का आरोप लगा है। युवकों के इस हरकत को वहां से गुजर रहे एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था जिसे वह सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद युवकों पर कार्रवाई हुई है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे युवक बहुत ही व्यस्त रहने वाले हाईवे पर मस्ती में डांस कर रहे हैं और उनके पास से तेजी से गाड़ियां गुजर रही है। उनका वीडियो बनता देख युवक गाड़ी से उतर कर गाड़ी चलाना शुरू कर देते हैं। हालांकि गाड़ी के नंबर प्लेट से आरोपियों की पहचान हुई है। 

ट्रैफिक पुलिस ने काटा 20 हजार रुपए का चालान

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान गाड़ी के नंबर प्लेट से की है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा माफी मांगने और उनके उठक बैठक करने पर ही उन्हें रिहा किया गया है। आरोपियों ने पुलिस के सामने यह भी कहा कि वे दोबारा ऐसी कोई हरकत फिर नहीं करेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने 20 हजार रुपए का चालान भी काटा था। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोगाजियाबादPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली