लाइव न्यूज़ :

योगेंद्र ने अपनी पत्नी और बहन के सामने कुशाग्र चौधरी को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला, शव को कुएं में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2022 16:11 IST

गाजियाबाद सिटी के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के मुताबिक कुशाग्र के पिता ने बेटे के घर नहीं लौटने पर बुधवार रात को ही उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुशाग्र के पिता वीरेंद्र सिंह निर्माण कार्य करने वाली एक कंपनी के मालिक हैं।भोजनालय में योगेंद्र उर्फ बालू, उसकी पत्नी पूजा और पवन नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा गया था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बालू और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कवि नगर थाना क्षेत्र के मधुबन बापू धाम कॉलोनी में 23 वर्षीय एलएलबी छात्र कुएं के अंदर मृत पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कुशाग्र चौधरी के रूप में की गयी है और वह गाजियाबाद के सेक्टर-23, संजय नगर के एक संस्थान में एलएलबी के द्वितीय वर्ष का छात्र था। कुशाग्र के पिता वीरेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह बुधवार की रात अपनी मोटरसाइकिल की मरम्मत कराने के लिए घर से निकलने के बाद लापता हो गया था।

गाजियाबाद सिटी के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के मुताबिक कुशाग्र के पिता ने बेटे के घर नहीं लौटने पर बुधवार रात को ही उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कुशाग्र के पिता वीरेंद्र सिंह निर्माण कार्य करने वाली एक कंपनी के मालिक हैं।

पुलिस के अनुसार, कुशाग्र को आखिरी बार हापुड़ रोड टोल स्थित सड़क किनारे एक भोजनालय में योगेंद्र उर्फ बालू, उसकी पत्नी पूजा और पवन नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा गया था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बालू और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान, बालू ने कबूल किया कि उसने कुशाग्र चौधरी को अपने आवास पर लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला था, जहां उसने उसे शराब की पेशकश के साथ बुलाया था। पुलिस के मुताबिक पार्टी के दौरान बालू और कुशाग्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी, जिस पर बालू ने अपनी पत्नी और बहन के सामने कुशाग्र को पीट-पीटकर मार डाला।

उन्होंने पूरी रात कुशाग्र के शव को अपने पास रखा और अगले दिन कमला नेहरू नगर क्षेत्र के एक खेत में स्थित एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बालू और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है तथा इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगाजियाबादयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना