लाइव न्यूज़ :

टॉफी की लालच देकर 10 साल की बच्ची को घर बुलाया, दो रिश्तेदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चीखने पर पीटा और मुंह बंद किया

By भाषा | Updated: February 23, 2022 21:51 IST

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस के सहायक अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी उवैद और शान पीड़िता के रिश्तेदार हैं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के परिवार के अन्य सदस्य विवाह में गए थे।आरोपियों ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को अपने घर बुलाया।आरोपियों की उम्र 25 साल के आसपास है।

गाजियाबादः जिले के मुरादनगर इलाके में टॉफी की लालच देकर 10 साल की बच्ची को अपने घर बुलाने एवं उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने उसके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार रात की है, लेकिन बच्ची के माता-पिता ने इस संबंध में शिकायत मंगलवार को दर्ज करायी।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस के सहायक अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी उवैद और शान पीड़िता के रिश्तेदार हैं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिवार के अन्य सदस्य विवाह में गए थे, उसी दौरान आरोपियों ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को अपने घर बुलाया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 25 साल के आसपास है और कथित रूप से दोनों ने बच्ची के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि चीखने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसका मुंह बंद कर दिया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भगुतने की धमकी भी दी।

पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद बच्ची खून के धब्बे लगे कपड़ों में घर लौटी। उन्होंने बताया कि बच्ची को हिम्मत जुटाकर घटना के बारे में माता-पिता को बताने में कम से कम दो घंटे लगे। माता-पिता बच्ची को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के माता-पिता मामले में समझौता करने के लिए पीड़िता के माता-पिता पर दबाव बना रहे हैं। पटेल ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा