लाइव न्यूज़ :

7 दिन से फोन करना बंद, पैसे उड़ाए, घर में लगे एयर कंडीशनर की किस्त दे रहा हूं?, 22 साल की प्रेमिका की शादी कहीं और तय?, नाराज प्रेमी प्रदीप ने गोली मारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 13:11 IST

गाजियाबादः अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप ने उस पर काफी पैसे भी खर्च किए थे और उसके घर में लगे एयर कंडीशनर की किस्त भी दे रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदीप महिला के घर में घुसा और देसी पिस्तौल से गोली मार दी।परिवार के सदस्य और पड़ोसी अस्पताल ले गए। छात्रा ने हाल के हफ्तों में प्रदीप से बात करना बंद कर दिया था।

गाजियाबादः गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में 22 वर्षीय महिला की शादी कहीं और तय होने से नाराज उसके कथित प्रेमी ने उसे गोली मार दी। मोदीनगर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित सक्सेना ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को भोजपुर इलाके के नांगलाबेर गांव में हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदीप (28) और महिला के बीच करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग था तथा महिला का रिश्ता किसी अन्य युवक से तय होने के कारण आरोपी नाराज था। प्रदीप कथित तौर पर महिला के घर में घुसा और एक देसी पिस्तौल से उसे गोली मार दी।

गोली लगने के बाद महिला फर्श पर गिर गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य और पड़ोसी उसे मोदीनगर के पास के एक अस्पताल ले गए। एसीपी ने बताया कि बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। चिकित्सकों के मुताबिक गोली उसके कान के पास सिर में ऊपरी हिस्से में फंसी हुई है।

पुलिस ने बताया कि एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने हाल के हफ्तों में प्रदीप से बात करना बंद कर दिया था। आरोपी कथित तौर पर इस बात से परेशान था कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप ने उस पर काफी पैसे भी खर्च किए थे और उसके घर में लगे एयर कंडीशनर की किस्त भी दे रहा था।

सक्सेना ने कहा, ‘‘महिला की शादी के बारे में जानने के बाद उसे अपने दोस्तों के बीच बेइज्जती महसूस हुई। गुस्से में आकर वह उसके घर पहुंचा और युवती पर गोली चला दी।’’ पीड़िता के छोटे भाई अंशुल ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम प्रदीप के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट