लाइव न्यूज़ :

लोहे की छड़ से वार कर पुत्र ने पिता को मार डाला, गाजियाबाद में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर झगड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2021 14:06 IST

सचिन की बहस पुश्तैनी संपत्ति को लेकर अपने पिता नंद किशोर से हुई थी और उसने गुस्से में आकर लोहे की छड़ से पिता को मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर झगड़े में एक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से वार कर अपने पिता को मार डाला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

नंद ग्राम के सिकरोद में रहने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम सचिन की बहस पुश्तैनी संपत्ति को लेकर अपने पिता नंद किशोर से हुई थी और उसने गुस्से में आकर लोहे की छड़ से पिता को मार डाला। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार रात को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह खेत पर गए थे। पुलिस के अनुसार, गिरधरपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में मृतक मुख्य गवाह थे।

पुलिस को शक है कि न्यायालय में गवाही ना हो इस वजह से बुजुर्ग की हत्या की गई है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंद्र ने बताया कि गिरधरपुर गांव में रहने वाले प्रेम (85) बृहस्पतिवार रात को अपने खेत पर गए हुए थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने कई लोगों को नामित करते हुए थाने में शिकायत की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद