लाइव न्यूज़ :

छह साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, शव अगले दिन घर से कुछ दूरी पर मिला, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2022 18:31 IST

पड़ोसियों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची के अपहरणकर्ता का एक स्केच तैयार करवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिसंबर को साहिबाबाद क्षेत्र से छह साल की एक बच्ची लापता हो गई थी।घर से कुछ दूरी पर मिला था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई थी।

गाजियाबादः गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में छह साल की एक बच्ची को अगवा कर, उसके साथ बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (हिंडन पारीय) दीक्षा शर्मा ने बुधवार को यहां बताया कि पिछली एक दिसंबर को साहिबाबाद क्षेत्र से छह साल की एक बच्ची लापता हो गई थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची का शव अगले दिन उसके घर से कुछ दूरी पर मिला था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची के अपहरणकर्ता का एक स्केच तैयार करवाया था।

शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान नंद ग्राम थाना क्षेत्र स्थित आश्रम रोड इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय सोनू गुप्ता के रूप में की गई थी। उन्होंने बताया कि गुप्ता को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान गुप्ता ने स्वीकार किया है कि एक दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे उसने बच्ची को अगवा किया था और एक जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में महिला ग्राम पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से हत्या

सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गई महिला ग्राम पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरेगंगा पांडे मजरे महुली गांव निवासी शिवलाल की पत्नी और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन (53) मंगलवार की रात अपने पति शिवलाल और बेटे दिनेश के एक समारोह में जाने के कारण खुद खेत की रखवाली करने गयी थी।

देर तक नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव जंगल में पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा