लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad rape case: मां के घर पर नहीं रहने पर सगे भाइयों ने 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 14 वर्षीय बहन किया दुष्कर्म, पिछले साल से यौन शोषण, गर्भवती होने पर खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2024 15:47 IST

Ghaziabad rape case: पुलिस ने बताया कि शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे जांच के लिए दिल्ली के एक डायग्नोस्टिक सेंटर ले गई और जांच रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने का पता चला।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पिछले साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे, जिससे वह गर्भवती हो गयी।पीड़िता की मां के घर पर नहीं रहने पर भाई उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे।बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Ghaziabad rape case:गाजियाबाद में दो भाइयों को अपनी नाबालिग सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना में पीड़िता की मां की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, दोनों भाइयों ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। वे दोनों पिछले साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे, जिससे वह गर्भवती हो गयी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे जांच के लिए दिल्ली के एक डायग्नोस्टिक सेंटर ले गई और जांच रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने का पता चला। शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की मां के घर पर नहीं रहने पर उसके सगे भाई उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे।

उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। एसीपी ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादरेपPoliceउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद