लाइव न्यूज़ :

चचेरा भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 13:46 IST

Ghaziabad Rape: उन्होंने बताया कि सदमे में आई लड़की ने किसी के सामने एक शब्द भी नहीं बोला।

Open in App

Ghaziabad Rape: गाजियाबाद भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) (मोदीनगर) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी के पिता ने अपनी पत्नी की मौत के बाद खाना बनाने के लिए लड़की को बुलाया था। कुछ दिन रहने के बाद एक सप्ताह पहले आरोपी उसे वापस गांव छोड़ने गया। उन्होंने बताया घटना के दिन देर रात होने के कारण आरोपी लड़की के घर पर ही रुका था।

जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो वह चुपके से नाबालिग के कमरे में घुस गया, जहां वह अकेली सो रही थी और दुष्कर्म किया। राय ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि सदमे में आई लड़की ने किसी के सामने एक शब्द भी नहीं बोला। जब उसे पेट में तेज दर्द हुआ तो उसके परिवार वाले उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। पूछताछ करने पर नाबालिग पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। एसीपी ने बताया कि परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

टॅग्स :गाजियाबादरेपदुष्कर्मउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO