लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः दोस्त की मदद से जबरन मोटरसाइकिल पर नाबालिग को बैठाया?, परिचित ने अगवा कर कब्रिस्तान में किया रेप, विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 22:36 IST

Ghaziabad: दोस्त की मदद से उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और कब्रिस्तान ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देकब्रिस्तान ले जाकर आरोपी ने लड़की से बलात्कार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

गाजियाबादः गाजियाबाद जिले में एक नाबालिग लड़की को उसके परिचित ने अगवा कर कब्रिस्तान में उससे बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी और अपराध में मदद करने वाले उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार को मोदीनगर सर्किल के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के पास हुई। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बुधवार को दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि लड़की को एक टंकी के पास आरोपी ने बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी ने अपने दोस्त की मदद से उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और कब्रिस्तान ले गया।

शिकायत के मुताबिक कब्रिस्तान ले जाकर आरोपी ने लड़की से बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मारपीट की। आरोप है कि घटना के दौरान मुख्य आरोपी का दोस्त आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

तिवारी ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। वे तुरंत उसे निवाड़ी थाने ले गए और प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। तिवारी ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगाजियाबादPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली