घर में अकेली बच्ची को पाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

By भाषा | Updated: December 17, 2018 16:14 IST2018-12-17T16:14:44+5:302018-12-17T16:14:44+5:30

मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad man raped minor girl raped, accused raped | घर में अकेली बच्ची को पाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

घर में अकेली बच्ची को पाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के कविनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से प्राप्त शिकायत के आधार पर कविनगर के थाना प्रभारी ने बताया कि महिला रविवार को बाजार गई थी। उस दौरान उसकी नाबालिग भतीजी घर में अकेली थी। आरोपी ने उसी दौरान घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया।

महिला के घर वापस आने पर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को जांच के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Web Title: Ghaziabad man raped minor girl raped, accused raped

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे