गाजियाबाद: तंत्र-मंत्र के चलते कातिल बना शख्स, अमीर बनने के लिए काटा युवक सिर; 2 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: August 17, 2024 12:25 IST2024-08-17T12:24:13+5:302024-08-17T12:25:25+5:30

गाजियाबाद:एक व्यक्ति की नृशंस हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसका सिर कटा शव 22 जून को यहां सड़क किनारे मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Ghaziabad Man becomes murder due to Tantra Mantra youth beheaded to become rich two killers arrested after two months | गाजियाबाद: तंत्र-मंत्र के चलते कातिल बना शख्स, अमीर बनने के लिए काटा युवक सिर; 2 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

गाजियाबाद: तंत्र-मंत्र के चलते कातिल बना शख्स, अमीर बनने के लिए काटा युवक सिर; 2 महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

गाजियाबाद:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीलामोड़ क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की नृशंस हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने भोपुरा लोनी रोड के किनारे 22 जून को सड़क पर मिले एक शव की पहचान जांच, सीसीटीवी फुटेज और ‘मैन्युअल इंटेलिजेंस’ के जरिए राज कुमार उर्फ ​​राजू (29) के रूप में की थी। राजू का सिरकटा शव मिला था।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिलों के विकास उर्फ ​​मोटा और धनंजय को बृहस्पतिवार शाम गाजियाबाद के टीला मोड़-फारुख नगर रोड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि “पूछताछ के दौरान, मोटा ने खुलासा किया कि उनके तीसरे साथी विकास ने पैसे कमाने के लिए तंत्र-मंत्र के लिए मानव खोपड़ी की मांग की थी।"

डीसीपी ने बताया "तीनों ने दिल्ली के कमला मार्केट के पास नशे के आदी राज कुमार को अपना शिकार बनाया था। वे उसे अपने किराए के कमरे में ले गए, उसे शराब पिलाई और फिर 21-22 जुलाई की रात को दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।” पाटिल ने कहा कि हत्या के बाद, मोटा और धनंजय शव को एक ऑटो-रिक्शा में भोपुरा लोनी रोड ले गए और वहीं उसका सिर काटकर अलग कर दिया।

मोटा ने पुलिस को बताया , “मैंने और मेरे साथी धनंजय ने उसकी गर्दन काटकर प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिया और विकास को सौंप दिया, क्योंकि उसने अधिक पैसे कमाने के लिए तंत्र-मंत्र के लिए खोपड़ी मांगी थी।” पाटिल ने कहा कि मृत युवक का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है और गिरफ्तार लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। तीसरा आरोपी विकास अभी भी फरार है। डीसीपी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है। 

पहले भी सामने आई ऐसी घटना

तंत्र-मंत्र से हत्या करने का भारत में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भारत के अन्य राज्यों में ऐसी ही अंधविश्वास के चलते वारदाते हुई है। इसी साल जुलाई में महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया था। मामले में कोल्हापुर पुलिस ने छिपे हुए खजाने को खोजने के लिए अनुष्ठान करने के आरोप में महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम 2013 के तहत एक तांत्रिक (सपेरे) सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराएं लागू की हैं।

मामला तब सामने आया जब मंगलवार शाम को गांव के सरपंच रामचंद्र कुंभार को शरद धर्म माने (52) के स्वामित्व वाले घर में कुछ गड़बड़ दिखी। वह घर के अंदर गया और पाया कि सतारा जिले की कराड तहसील के राजमचे के एक तांत्रिक, महेश सदाशिव काशिद (45) कुछ मंत्रों का पाठ कर रहे थे। उन्हें 4-5 फीट गहरा गड्ढा भी मिला। सरपंच के मुताबिक, घर के मालिक और तांत्रिक के चार सहयोगियों ने उसे घर नहीं छोड़ने पर चोट पहुंचाने की धमकी दी।

Web Title: Ghaziabad Man becomes murder due to Tantra Mantra youth beheaded to become rich two killers arrested after two months

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे