लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में बेटियों के सामने पत्रकार विक्रम जोशी को मारी गई गोली, CCTV में कैद हुई वारदात, 5 आरोपी गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 21, 2020 10:30 IST

Ghaziabad Journalist Vikram Joshi Shot: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पांच-छह बदमाशों ने मिलकर सोमवार रात (20 जुलाई) एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया और सिर में गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार विक्रम जोशी की हालत गंभीर है। वह जिंदगी और मौत से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में लड़ रहा है। विक्रम जोशी ने कुछ दिनों पहले अपनी भांजी के साथ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

गाजियाबाद:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) के विजयनगर इलाके में पत्रकार विक्रम जोशी (Journalist Vikram Joshi) पर गोली चलाने के मामले में यूपी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम (20 जुलाई) को विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। इस घटना का अब सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। पत्रकार जिंदगी और मौत से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में लड़ रहा है। विक्रम जोशी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी भांजी के साथ हो रहे छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवार वालों का कहना है कि उनकी भांजी के साथ लगातार कुछ दिनों से बदमाश छेड़खानी कर रहे थे। 

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में देखा जा सकता है कि विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें बदमाशों ने घेर लिया और गोली मारी। इस घटना के दौरान विक्रम जोशी की बेटियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पहले पत्रकार के साथ की मारपीट फिर मारी गोली

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में दिख रहा है। पहले पांच-से-छह बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी को घेरकर उनके साथ मारपीट की। फिर एक आरोपी पत्रकार के बिल्कुल करीब से सिर में गोली मार देता है और फरार हो जाता है। इन दौरान पत्रकार की दोनों बेटियां मदद के लिए चिल्ला रही थीं। पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में भी है कि आखिर पत्रकार को बदमाशों ने क्यों गोली मारी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)" title="उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)"/>
उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानिए पत्रकार के परिवार वालों ने क्या कहा?

विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उनके भाई ने भांजी के साथ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। परिजनों का भी कहना है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो आज यह घटना नहीं होती। विक्रम की भांजी को लगातार कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा छेड़ा जा रहा था और उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

शिकायत कराने के कुछ दिनों बाद ही 20 जुलाई 2020 को पत्रकार विक्रम जोशी पर कुछ बदमाशों ने हमला किया। पत्रकार विक्रम जोशी फिलहाल गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना